Thursday, September 19, 2024
HomeNewsपहली पत्नी के विरोध के बाद दो बच्चों का पिता दूसरी पत्नी...

पहली पत्नी के विरोध के बाद दो बच्चों का पिता दूसरी पत्नी को घर लाया, मामला पहुंचा पुलिस तक

मैनपुरी के एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी पत्नी को घर ले आया। विरोध करने पर उसने पहली पत्नी को घर से निकाल दिया। इस पर पीड़ित महिला ने हार नहीं मानी और पुलिस से शिकायत करने थाने जा पहुंची। इस कदम से पति और ससुराल वालों के होश उड़ गए हैं।

विस्तार से:

मैनपुरी के थाना बिछवां में रविवार की दोपहर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ थाने पहुंची। रोते हुए उसने बताया कि पति ने उसे घर से निकाल दिया है और दूसरी औरत को घर में ले आया है। शिकायत करने पर ससुराल के लोग उसके पति को समझाने की बजाय उसे ही धमका रहे हैं।

रविवार को कन्नौज जनपद के गांव अतरौली की रहने वाली ज्योति पुत्री यशपाल सिंह थाने पहुंची। पुलिस को बताया कि उसकी शादी थाना क्षेत्र के गांव जसरऊ निवासी गोविंद पुत्र दिवारीलाल के साथ सात जुलाई 2015 को हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। कुछ समय तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद पति और ससुराल वालों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। उसके दो बच्चे हैं। पति ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह अपने मायके पिता के पास चली गई।

पीड़िता ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। मना करने पर वह उसे पीटता था और नशे की लत पूरी करने के लिए घर का सामान भी बेच दिया। मायके से ससुराल लौटने पर उसे घर में नहीं घुसने दिया गया। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। ज्योति ने बताया कि 15 दिन पहले उसके पति ने उससे विवाह विच्छेद किए बिना ही दूसरी शादी कर ली। जब उसे इस बात की जानकारी हुई, तो वह अपने बच्चों के साथ घर आई, लेकिन ससुराल वालों और पति ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। पति ने साफ कहा कि वह उसे घर में नहीं रखेगा।

पीड़िता ने थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

सब के साथ, समय के साथ सभी अपडेट करने की छोटी सी जेमेदारी

Website:- www.newsintake.com

WhatsApp chennal:-
https://whatsapp.com/channel/0029Vaaheqf7IUYbr84k0L0c

WhatsApp community :-
https://chat.whatsapp.com/Gi97BhU3Oan0ep58WD1Fn0

Facebook page :-https://www.facebook.com/share/kuNRBRKMx6ttSPS7/?mibextid=qi2Omg

Instagram:- https://www.instagram.com/newsintake_?utm_source=qr&igsh=MW1ibXExa3kwYnN4

X :- https://x.com/newsintakecom?t=_ux2YV9PXtOg3HuAl1_OoA&s=08

Telegram:- https://t.me/newsintake

YouTube:- https://youtube.com/@newsintake?si=a2LsXFpw3HQUQ6wC

यहां हम से जुड़ कर हमारा सहयोग करे

धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments